27 Apr 2024, 05:45:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका सदन में टूटा 108 साल पुराना रिकॉर्ड - सांसद नैंसी ने दिया 8 घंटे लगातार भाषण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2018 2:55PM | Updated Date: Feb 8 2018 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका सदन में वरिष्ठ डेमोक्रेट सांसद नैंसी पेलोसी ने 108 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए गैर-दस्तावेजी युवा प्रवासियों को स्वदेश भेजने के बचाव में आठ घंटे से भी ज्यादा लंबा भाषण दिया। 
 
...और लगातार बोलती रहीं
अगले महीने 78 साल की होने जा रही कैलिफोर्निया की जानी मानी डेमोक्रेटिक सांसद सुबह 10.04 मिनट पर सदन पहुंची और भाषण देना शुरू किया। सांसद ने बोलना शुरू किया और इसके बाद वह लगातार बोलती रहीं। 
 
8 घंटे लगातार दिया भाषण...पिया सिर्फ पानी
एक सहयोगी के अनुसार उन्होंने आठ घंटे और सात मिनट तक भाषण दिया और उनका संबोधन शाम छह बज कर 11 मिनट पर समाप्त हुआ। उनके एक सहयोगी के मुताबिक, भाषण के दौरान वह चार इंच की सैंडल पहनी हुई थी और खड़ी होकर भाषण दे रही थी। इस दौरान उन्होंने सिर्फ पानी पीया। 
 
रिकाॅर्ड से आश्चर्य 
यह अल्पसंख्यक नेता और सदन की पूर्व अध्यक्ष के दृढ़ निश्चय का एक उल्लेखनीय प्रदर्शन है। एक क्लर्क से मिले संदेश को जोर से पढ़ते हुए पेलोसी ने कहा - मुझे सदन हाउस के एक इतिहासकार से अभी एक संदेश मिला है जिसमें पुष्टि की गई है कि मैंने कम से कम 1909 के बाद से सदन में सबसे लंबा भाषण का रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने कहा - मुझे इस बात से काफी आश्चर्य हो रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »