26 Apr 2024, 09:47:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कैरोलिना में ट्रेन दुर्घटना, 2 मरे,50 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2018 8:39PM | Updated Date: Feb 4 2018 8:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दक्षिण कैरोलिना। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में आज दो रेलगाड़यिों की टक्कर में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। सीएनएन और अन्य मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। एमट्रेक कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन में 139 यात्री और आठ कर्मचारी सवार थे और यह न्यूयार्क से मियामी के बीच चल रही थी और कोलंबिया के समीप इसने दूसरी ट्रेन को  टक्कर मार दी तथा पटरी से उतर गई। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि यह टक्कर स्थानीय समयानुसार तड़के ढाई बजे हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »