27 Apr 2024, 07:26:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सर्कस के शो के दौरान पिंजरे से निकल भागा बाघ, वीडियो हो रहा वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2017 6:56PM | Updated Date: Nov 28 2017 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के एक गांव में सर्कस देखना लोगों के लिए किसी भयानक सपने के सच होने जैसा साबित हुआ। सर्कस के शो के दौरान एक बाघ पिंजरे से निकल कर लोगों के बीच पहुंच गया जिसके बाद अफरातफरी मच गई। घटना के झकझोर देने वाले वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बाघ के पिंजरे से निकलने के बाद वहां उथलपुथल मच गई।
 
इस घटना में दो बच्‍चे घायल हो गए, हालांकि उन्‍हें मामूली चोटें आई हैं।चीन के शांग्‍जी प्रांत के लिनफेन में 25 नवंबर को हुई इस घटना के अलग अलग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं जिनमें दिख रहा है कि कैसे यह पूरा वाकया हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि करतब के दौरान एक बाघ पिंजरे से निकल जाता है जिसके बाद वहां मौजूद दर्शकों में अफरातफरी मच जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »