08 May 2024, 21:14:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक के खिलाफ बाल्टिस्तान और गिलगित में जोरदार प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2017 11:57AM | Updated Date: Nov 18 2017 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पीओके और गिलगिट बाल्टिस्तान में शनिवार को पाकिस्तान के जमकर विरोध हुआ। विरोध के लिए सड़क पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दरअसल विरोध का मुख्य कारण अवैध टैक्स था। लोगों ने पोस्टर, बैनर और नारेबाजी करके पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने गिलगिट-बालटिस्तान में 30 अक्टूबर को ब्लैक डे मनाया था।

गौरतलब है कि 22 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तानी सेना ने कबालियों का भेष धारण कर अविभाजित जम्मू-कश्मीर पर हमला बोला था। 

 इसके अलावा गिलगिट-बालटिस्तान में पाकिस्तान से आजादी के लिए अक्सर नारेबाजी होती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »