27 Apr 2024, 07:12:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस मां ने पहले बेटे फिर बेटी के साथ की शादी, 10 साल की कैद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2017 12:12PM | Updated Date: Nov 13 2017 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक महिला को अपनी ही बेटी के साथ शादी करने के मामले में दोषी पाया गया है। 44 वर्षीय महिला पैट्रिसिया स्पैन ने अपनी 26 वर्षीय बेटी सिस्टी स्पैन के साथ 2014 में शादी कर ली थी। महिला ने मार्च 2016 में कॉमांन्से काउंटी में बेटी के साथ शादी कर ली थी। महिला के दोनों बच्चों की परवरिश उनकी दादी ने की थी। 'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक 5 महीने बाद ही चाइल्ड वेलफेयर इन्वेस्टीगेशन के दौरान अथॉरिटीज को इस संबंध के बारे में जानकारी मिली थी। पैट्रिसिया की बेटी सिस्टी ने मां पर धोखे से शादी करने का आरोप लगाया था। अदालत ने पैट्रिसिया को 10 साल कैद की सजा सुनाई है।
 
अथॉरिटीज के मुताबिक 2008 में महिला ने अपने बेटे से भी शादी कर ली थी। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक बेटे ने 15 महीने बाद इसे गलत बताते हुए याचिका दायर कर इस शादी को रद्द करने की मांग की थी। एफिडेविट के मुताबिक पैट्रिसिया ने पुलिस को बताया कि लंबे समय बाद दोनों ने मिलने के बाद दोस्ती कर ली थी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार पैट्रिसिया और मिस्टी के अनैतिक संबंधों के उजागर होने के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »