26 Apr 2024, 21:49:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वियतनाम तूफान डामरे की तबाई में अब तक 49 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 4:10PM | Updated Date: Nov 6 2017 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दानांग। दक्षिण और मध्य वियतनाम में भीषण चक्रवाती तूफान से मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 49 तक पहुंच गई। प्रशासन यहां एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) के आयोजन की तैयारियां कर रहा है। वियतनाम की आपदा रोकथाम एवं प्रबंधन समिति ने बताया कि चक्रवाती तूफान से अभी तक 49 लोग मारे गए है और 27 लोग लापता हैं। समिति ने बताया कि तूफान के कारण सबसे ज्यादा मौतें नहा तरंग के नजदीक खान होआ प्रांत  में हुई है। यहां कल तूफान के कारण भू-स्खलन हुआ था। चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर 80,000 मकान तबाह हो गए और पेड़ और बिजली के खंबे उखड़ गए।
 
सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। कई प्रांतों में ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दानांग प्रशासन ने तूफान और बारिश के बाद सैनिकों और स्थानीय लोगों को सफाई के काम में लगाया हुआ है ताकि बीच रिसार्ट को आज होने वाली एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) के प्रतिनिधिमंडल की बैठक के लिए तैयार किया जा सके। यहां बारिश जारी है, लेकिन आयोजकों का कहना है कि इससे बैठक के तय कार्यक्रम प्रभावित नहीं होंगे। दानांग में 10 नबंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनंिपग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अपने अन्य एपीईसी सहयोगियों के साथ  बैठक करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »