26 Apr 2024, 21:21:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन सीमा पर हेलिकॉप्टर क्रैश, सऊदी के राजकुमार की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 1:03PM | Updated Date: Nov 6 2017 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सऊदी अरब के प्रिंस मंसूर बिन मुकरीन की यमन बॉर्डर के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत की खबर है। प्रिंस के मंसूर बिन मुकरीन के साथ हेलिकॉप्टर में खई अधिकारी भी सवाल थे, उन लोगों की भी मौत हो गई। दुर्घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। प्रिंस मंसूर बिन मुकरीन की मौत से एक दिन पहले ही सऊदी अरब ने राजधानी रियाद के उत्तरपूर्वी इलाके में यमन की ओर दागे गए एक बैलास्टिक मिसाइल को मार गिराने का दावा किया था। सऊदी के इस दावे की पुष्टि एक चैनल ने की थी।

जानकारी के मुताबिक प्रिंस मंसूर बिन मुकरीन अपने अधिकारियों के साथ दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के निरीक्षण दौरे पर थे. प्रिंस मंसूर बिन मुकरीन असीर प्रांत के डिप्टी गवर्नर थे और पूर्व क्राउन सुल्तान मुकरीन बिन अब्दुल्ला अल सौद के बेटे थे। प्रिंस मंसूर बिन मुकरीन के पिता क्राउन प्रिंस मुकरीन बिन अब्दुल्ला अल सौद साल को 2015 में नए सुल्ताल सलमान ने अलग थलग कर दिया था। आपको बता दें कि किंग सुल्तान के नेतृत्व वाली कमेटी ने एंटी करप्शन कमेटी ने 11 राजकुमारों, 4 मंत्रियों और दर्जनों पूर्व मंत्रियों को हिरासत में लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »