27 Apr 2024, 06:01:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के टेक्सास के चर्च में हुई गोलीबारी, 27 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 2:29AM | Updated Date: Nov 6 2017 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टेक्सस। अमरीका के टेक्सस प्रांत के एक छोटे कस्बे में एक बंदूकधारी ने रविवार को चर्च में हो रही प्रार्थना  में अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले 27 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। 

पुलिस के मुताबिक इस हमले में 27 लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। ये हमला सदरलैंड स्प्रिंग्स के विलसन काउंटी इलाके में फर्स्ट बाप्टिस्ट चर्च पर हुआ है। 
 
स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक हमले में कई लोग हताहत हुए हैं। हमलावर को भी मार दिया गया है। चर्च का बाहरी  इलाका पुलिस ने घेर लिया है। 
 
प्रांत के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा, "इस हमले से जो लोग हताहत हुए हैं हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई हेलिकॉप्टर बुलाए गए हैं। 
 
उधर जापान यात्रा पर गए अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, "भगवान सदरलैंड स्प्रिंग्स, टेक्सस के लोगों का साथ दे। एफबीआई और पुलिस मौके पर है। मैं जापान से घटना पर नजर रखे हुए हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »