26 Apr 2024, 12:17:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका कोलेरैडो के वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग, 3 लोगों की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2017 1:46PM | Updated Date: Nov 2 2017 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलोराडो। अमेरिका के कोलोराडो में एक वॉलमार्ट में फायरिंग की खबर है। इस फायरिंग में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, कई लोगों जख्मी हुए हैं और लोगों से इस इलाके से दूर रहने को कहा गया है। बड़ी संख्या में वे लोग परेशान हो रहे हैं, जिनके परिजन अंदर है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और वालमार्ट सेंटर को खाली कराया जा रहा है। फायरिंग होते ही स्टोर में मौजूद कर्मियों ने भागकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि जिस समय वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी हुई उस दौरान सुपरस्टोर में काफी भीड़ थी। घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »