27 Apr 2024, 05:43:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक की भ्रष्टाचार निरोधी अदालत ने डार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 3:10PM | Updated Date: Oct 30 2017 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार निरोधी अदालत ने पनामा पेपर्स लीक कांड से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में पेश न होने पर सोमवार वित्त मंत्री इसहाक डार के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वांरट जारी किया। एहतिसाब (जवाबदेही) अदालत ने मामले में व्यक्तिकगत पेशी से छूट मांगने के डार के आवेदन को खारिज कर दिया। डार के वकील ख्वाजा हारिस न्यायाधीश मुहम्मद बशीर की अदालत में पेश हुए और डार को इस आधार पर व्यक्तिगत पेशी से छूट देने का आग्रह किया कि वह उपचार कराने के लिए लंदन में हैं।
 
अदालत ने याचिका खारिज कर दी और जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इसने आदेश दिया कि डार सुनवाई की अगली तारीख दो नवंबर को उसके समक्ष पेश हों। पाकिस्तान के कौमी एहतिसाब ब्यूरो (एनएबी) ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शीर्ष अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच के बाद नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था जिसके चलते उन्हें इस पद से अपदस्थ होना पड़ा था। डार मुकदमा शुरू होने के बाद से अब तक सात बार अदालत में पेश हो चुके हैं। इससे पहले वह 20 सितंबर को पेश नहीं हुए थे।
 
यह दूसरी बार है जब वह पेश नहीं हुए। निचली अदालत में डार की अनुपस्थिति की वजह से आज कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई। बहरहाल, अभियोजन पक्ष के गवाह एवं  एक निजी बैंक की संसद शाखा के प्रबंधक अब्दुल रहमान गोंदाल मंत्री के खातों से से संबंधित दो बैग दस्तावेज लेकर पेश हुए। हारिस ने आवेदन में उल्लेख किया कि डार दुशांबे में मध्य एशिया क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग मंत्री सम्मेलन में शामिल होने के बाद जेद्दा गए थे जहां वह बीमार हो गए और फिर उपचार के लिए लंदन चले गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »