26 Apr 2024, 19:33:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के प्रांतीय उप गवर्नर का पाकिस्तान में अपहरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2017 1:25PM | Updated Date: Oct 29 2017 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेशावर। अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत के उप गवर्नर का अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में अपहरण कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पेशावर में अफगान महावाणिज्य दूत मोइन मरास्त्याल ने बताया कि शुक्रवार को पेशावर के दाबगरी इलाके से कुनार प्रांत के उप गवर्नर काजी मोहम्मद नबी अहमदी का अपहरण हो गया। वह एक अफगान कबीला प्रमुख गुलबुद्दीन हिकमतयार हिज्ब-ए-इस्लामी के नेता भी हैं। अभी तक किसी भी समूह ने, इलाज के लिए पाकिस्तान आए अहमदी के अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
पुलिस के एक अधिकारी का हवाला देते हुए अहमदी के भाई हबीबुल्ला ने पुलिस से संपर्क कर उन्हें बताया है कि अहमदी गुर्दे की बीमारी के इलाज के लिए पेशावर आए थे। अधिकारी ने बताया कि उप गवर्नर के पास कोई पासपोर्ट या दस्तावेज नहीं था जिससे उनके पेशावर आने की पुष्टि हो सके। पुलिस इस मामले में सबूत तलाश रही है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी न पुष्टि की है कि अफगान राजनयिकों ने लापता उप गवर्नर का पता लगाने के लिए मदद मांगी है। हिकमतयार ने पिछले साल अफगान सरकार के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके बाद से हिज्ब ए इस्लामी में कलह चल रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »