26 Apr 2024, 08:16:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिलाओं का अनोखा विरोध, ट्रंप को भेजे गर्भ निरोधक के बिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 1:00PM | Updated Date: Oct 27 2017 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। ओबामा केयर के गर्भनिरोधक जनादेश को वापस लेने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से परेशान महिलाएं अब व्हाइट हाउस में गर्भ निरोधक बिल भेज रही है। द हिल पत्रिका के अनुसार, 'द कीप बर्थ कंट्रोल कोपे फ्री' अभियान ने एक वेबसाइट बनाई है जहां महिलाएं व्हाइट हाउस को अपने बिल भेज सकती है। जो कि यह दिखाता है कि अगर उनके नियोक्ता ने इसे आगे कवर करने का फैसला नहीं किया तो गर्भ निरोधक पर उनका कितना खर्चा आएगा। 
 
महिलाएं वेबसाइट पर गर्भनिरोधक पर्चे डाल सकती हैं और वह इसे व्हाइट हाउस और स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग में भेज देंगे। ट्रम्प प्रशासन ने इस महीने की शुरुआत में ओबामाकेयर के नियम को वापस लेने की घोषणा की थी जिसमें कर्मचारी अपने स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं में गर्भ निरोधक को भी शामिल कर सकते थे इस कदम से करोड़ों अमेरिकी नागरिकों पर असर पड़ सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »