26 Apr 2024, 23:00:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगान आर्मी पोस्ट पर तालिबानी हमला, 9 जवानों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2017 7:04PM | Updated Date: Oct 25 2017 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक तालिबान लड़ाकों ने एक पश्चिमी प्रांत में सुरक्षा चौकी पर हमला कर 9 जवानों को मार दिया है। फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद नासिर मेहरी ने बताया कि आतंकी एक सुरक्षा चौकी में घुस गए और उन्होंने 9 जवानों को मार दिया जबकि चार अन्य सैनिक घायल हो गए। 
 
यह हमला मंगलवार रात पुश्त रोड जिले में हुआ। चार घंटे तक चली गोलीबारी में सेना के खिलाफ तोपों का इस्तेमाल किया गया। मेहरी ने कहा कि अफगान युद्धक विमान तैनात किए गए और 17 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराया गया। पिछले गुरुवार को दक्षिण कंधार प्रांत में एक सैन्य परिसर में तालिबान के हमले में 43 जवान की मौत हो गई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »