26 Apr 2024, 19:32:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को गिरफ्तार किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 3:16PM | Updated Date: Oct 21 2017 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने तलीमन्नार तट पर अपने समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के चार मुछआरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीलंकाई नौसैनिकों ने पामबन के मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी नौकाएं भी जब्त कर ली। उन्होंने बताया कि मछुआरों को मन्नार न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएंगा।
 
इस बीच एक अन्य घटना में तूतीकोरिन जिले के सात मछुआरों को श्रीलंकाई मुछआरों ने बचाया। आज तड़के नौका में खराबी आने के बाद वह जाफना के पास पलट गई थी। पुलिस ने बताया कि मुछआरों को जाफना ले जाया गया है और भारतीय सरकार के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि श्रीलंकाई अधिकारी उन्हें गिरफ्तार करेंगे या रिहा कर देंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »