26 Apr 2024, 22:50:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाह में हुए बम विस्‍फोटों में 38 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 2:51PM | Updated Date: Oct 21 2017 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिम प्रांत बलूचिस्तान में दो ग्रेनेड विस्फोट में कम से कम 38 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट मस्तुंग और ग्वादर जिलों में कुछ मिनटों के अंतराल पर हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को मस्तुंग शहर में सुल्तान शहीद इलाके में एक भीड़ पर एक मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहने सवारों ने एक हथगोला फेंक दिया जिसमें करीब 12 लोग घायल हो गए जिसमें से तीन की हालत गंभीर है। स्थानीय पुलिस अधिकारी गुलाब खान ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि हालत गंभीर होने के कारण तीन को क्वेटा ले जाया गया है।
 
दूसरी घटना ग्वादर शहर के सफर खान इलाके में एक बाजार के बाहर उस समय हुई जब मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने अल-जुबैर होटल पर एक हथगोला फेंका। स्थानीय पुलिस अधिकारी अयाज बलूच ने बताया, विस्फोट में कम से कम 26 लोग घायल हो गए। घायलों को मस्तुंग के जिला मुख्यालय (डीएचक्यू) में भर्ती कराया गया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सनाउल्लाह जेहरी ने घटनाओं की निंदा की और अधिकारियों से विस्फोटों को लेकर एक रिपोर्ट जमा करने को कहा है। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक संदिग्ध आत्मघाती हमले की चपेट में एक पुलिस ट्रक के आने के एक दिन के बाद विस्फोट की यह घटना हुई है। हादसे में सात पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी और 22 अन्य घायल हो गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »