26 Apr 2024, 06:05:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

VIDEO: चलती कार पर गिर गई क्रेन, देखिए कैसे बचा ड्राइवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2017 5:10PM | Updated Date: Oct 19 2017 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। जाको राखे साइयां मार सके न कोय कहावत चीन में उस समय सही साबित हुई जब अक भयानक हादसे में कार चालक की जान बच गई। कुदरत की करामात ये गुआंग्डोंग प्रांत के झुहाई के पास राजमार्ग में एक शख्स के साथ हुई। सड़क पर उसकी चलती कार के ऊपर अचानक एक क्रेन गिर गई व कार चकनाचूर हो गई जबकि उसमें सवार यह शख्स चमत्कारिक रूप से बच गया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि एक सफेद चलती कार के आगे के हिस्से पर अचानक क्रेन का एक बड़ा हिस्सा आकर गिर गया जिससे कार चकनाचूर हो गई। इस दिल की धड़कन रोक देने वाले वीडियो में ड्राइवर की जान बच गई और वह खुद धीरे से कार की छत से निकलकर बाहर आया। वहीं कुछ लोग उसके मदद के लिए भी आगे बढ़े। हालांकि इस घटना में इस शख्स की दाईं एड़ी में फ्रैक्चर हो गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अगर इस शख्स की कार दो मीटर भी जरा आगे रहती तो उसकी जान चली जाती। इस दुर्घटना के कारण का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »