26 Apr 2024, 16:37:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, सात घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2017 2:19PM | Updated Date: Oct 14 2017 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के बुरहान के पास ग्रांड ट्रंक रोड पर एक वैन के पेड़ से टकरा जाने के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। चश्मदीदों के हवाले से बताया कि वैन के चालक ने रफ्तार अधिक तेज होने के कारण उस पर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
 
इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों को रावलपिंडी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन में सवार लोग रावलपिंडी से पेशावर जा रहे थे। पुलिस और राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »