26 Apr 2024, 05:55:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्लास्टिक सर्जरी से ऐसा हुआ 3 महिलाओं का हाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2017 7:38PM | Updated Date: Oct 11 2017 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिलाएं सुंदर दिखने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाती है। सुंदरता के लिए वो प्लास्टिक सर्जरी तक भी कराने से भी गुरेज नहीं करती है। आपने अक्सर सुना होगा होगा कि फिल्म एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है, जिससे वो पहले से सुंदर दिखती भी है। लेकिन चाइना से जो खबर आ रही है, वो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। दरअसल, चाइना की तीन महिलाएं साउथ कोरिया किसी काम से गई थी और उन्होंने वहां अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवा ली। लेकिन इन तीनों महिलाओं को ऐसा करना काफी भारी पड़ गया, क्योंकि सर्जरी की वजह से उनके चेहरे पर काफी सूजन आ गई और वो पहचान में नहीं आ रही थीं, जिसकी वजह से उनको गिरफ्तार कर लिया गया।     
बताया जा रहा है कि उनकी प्लास्टिक सर्जरी में कुछ गड़बड़ हो गई थी, जिसके कारण तीनों महिलाओं के चेहरे पासपोर्ट पर लगी तस्वीरों से मेल नहीं खा रहे थे। ऐसे में पूछताछ के लिए दक्षिण कोरियाई हवाई अड्डे उन्हें रोक लिया गया। ये चीनी महिलाएं चीन की वार्षिक गोल्डन वीक अवकाश के दौरान दक्षिण कोरिया पहुंची थीं, लेकिन अपने देश वापसी पर ये महिलाएं हवाईअड्डे पर अपनी पहचान को साबित नहीं कर सकी, क्योंकि उनके चेहरे पासपोर्ट फोटो से अलग दिख रहे थे। शंघाईइस्ट के मुताबिक कोरियाई अधिकारियों ने महिलाओं को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका कि महिलाओं को चीन लौटने की अनुमति दी गई कि नहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »