27 Apr 2024, 10:26:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सौतेले बेटे से कराया मां का रेप, फिर सिर काटकर पिया खून

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2017 12:52PM | Updated Date: Oct 11 2017 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ल्यूबो। डैमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो में एक महिला से सरेआम दुष्कर्म किया गया, कोड़ों से पीटा गया और यह सब देख रही भीड़ के सामने उसका सिर कलम कर दिया गया। महिला पर आरोप था कि उसने सरकार विरोधी विद्रोहियों के एक समूह को ‘मछली’ खिलाई थी। हैवानों ने बाद में उस महिला का खून भी पीया। हैवानियत के इस नंगे नाच को विद्रोहियों ने अंजाम दिया और तमाशबीनों की भीड़ इस दौरान जश्न मनाती रही।

 
घटना इसी साल अप्रैल की है लेकिन उसका वीडियो अब व्हाट्सएप पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा कि भीड़ ने पहले जबरन सौतेले बेटे को मां से रेप करने को मजबूर किया और फिर उनको सरेआम कत्ल कर दिया। मां-बेटे की लाश को दो दिनों तक वहीं प्रदर्शनी के लिए छोड़ दिया गया ताकि सभी को संदेश जाए। महिला ने अपने रैस्टोरैंट में विद्रोहियों के एक समूह को मछली परोसी थी, जिसे वह वर्जित मानते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »