26 Apr 2024, 23:31:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को नोबेल साहित्य पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2017 8:53PM | Updated Date: Oct 5 2017 8:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्टॉकहोम। ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। खास बात यह है कि इस साल के नोबेल पुरस्कार के लिए इशिगुरो को दौड़ में नहीं माना जा रहा था। 62 वर्षीय इशिगुरो वर्ष 1989 में लिखे अपने उपन्यास 'द रिमेंस ऑफ द डे' से मशहूर हुए थे। नोबेल पुरस्कार के रूप में काजुओ इशिगुरो को करीब 11 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ रुपए) की रकम मिलेगी। स्वीडिश एकेडमी ने पुरस्कार का एलान करते हुए। 
 
अपने बयान में कहा कि काजुओ इशिगुरो ने अपने बेहद भावुक उपन्यासों से दुनिया के साथ संपर्क की हमारी मायावी समझ की गहराई पर से पर्दा उठाया है और वह इस साल के नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं। उनके सबसे मशहूर उपन्यासों में 'द रिमेंस ऑफ द डे' विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इसी पर आधारित एक फिल्म में एंथनी हॉपकिन्स ने काम भी किया था जिसमें उनका किरदार बटलर स्टीवंस का था। इशिगुरो का लेखन जो भी घटनाएं घटित होती हैं, उनकी स्वतंत्रता व अभिव्यक्ति के सतर्कतापूर्वक संयमित अंदाज के रूप में झलकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »