26 Apr 2024, 05:57:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बलूचिस्तान की दरगाह में फिदायीन हमला, 14 लोंगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2017 8:06PM | Updated Date: Oct 5 2017 8:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान की सूफी दरगाह में एक फिदायीन हमलावर ने में खुद को उड़ा लिया जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य जख्मी हो गए। घटना के वक्त दरगाह जायरीनों से भरी पड़ी थी। बलूचिस्तान के झाल मगसी जिले में स्थित दरगाह फतेहपुर में फिदायीन ने घुसने की कोशिश की और जब पुलिस ने उसे रोका तो उसने खुद को उड़ा लिया। 
 
उपायुक्त असदुल्लाह काकर के हवाले से चैनल ने कहा कि विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता अनवर-उल-हक काकर ने फिदायीन हमले की पुष्टि की। विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है जब दरगाह में सैकड़ों लोग जियारत करने आए हुए थे। विस्फोट में कम से कम दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने सिब्बी और डेरा मुराद जमाली के अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा कर दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »