27 Apr 2024, 05:28:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन की मोनार्क एयलाइंस बंद, मुश्किल में एक लाख से ज्यादा यात्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2017 4:22PM | Updated Date: Oct 3 2017 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। यूनाइटेड किंगडम की पांचवा सबसे बड़ी मोनार्क एयलाइंस सोमवार को बंद हो गई। इसके पीछे एयलाइंस के दिवालिया होने की वजह बताई जा रही है। इसके कारण कंपनी ने भविष्य की अपनी लाखों की संख्या में हुई बुकिंग को रद्द कर दिया। इस एयलाइंस कंपनी में लगभग 2500 कर्मचारी कार्य करते थे। मोनार्क के चीफ एग्जीक्यूटिव ने कहा कि मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि हमारी वजह से हजारों यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ा। 
 
यह हमारी हार है, मैं इस समस्या के लिए वास्तव में माफी मांगता हूं। ब्रिटिश सरकार ने सिविल एविएशन अथॉरिटी से 30 से ज्यादा एयरक्रॉफ्ट तैनात करने के लिए कहा है जिससे फंसे हुए 1 लाख 10 हजार कस्टमर्स को वापस लाया जा सके। मोनार्क के खत्म होने से विश्व की कई बड़ी कंपनियों के लिए समस्या पैदा होगी, क्योंकि उन्होंने मोनार्क में मुनाफे के लिए पैसा लगाया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »