26 Apr 2024, 08:40:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में चाकू हमले की आईएस ने ली जिम्मेदारी, दो महिलाओं की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2017 3:15PM | Updated Date: Oct 2 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मार्सेय। दक्षिणी फ्रांस में बंदरगाह शहर मार्सिल्ली में सेना के जवानों की ओर से गोली मारे जाने से पूर्व एक हमलावर ने दो महिलाओं की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस की आधिकारिक समाचार एजेंसी 'अमाक' के अनुसार हमला करने वाला व्यक्ति आईएस का आतंकवादी था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि हमलावर मार्सिल्ली रेलवे स्टेशन पर घटना को अंजाम देते हुए जोर से चिल्लाया 'अल्लाह हू अकबर' खुदा सबसे महान है। दोनों मृतकों में से एक की उम्र 17 वर्ष जबकि दूसरी कि 20 वर्ष है। एक के गर्दन में घाव के निशान थे जबकि दूसरे के पेट में चाकू लगा था। हमलावर को पुलिस ने मार दिया है। मार्सिल्ली क्षेत्र के सांसद समिया घाली ने कहा कि यदि सेना के जवान मौके पर नहीं होते तो मरने वालों की संख्या और अधिक होती।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »