27 Apr 2024, 07:40:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब में खुलेगा महिलाओं के लिए पहला ड्राइविंग स्कूल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2017 5:15PM | Updated Date: Oct 1 2017 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब में महिलाओं के वाहन चलाने पर लगी रोक हटने के बाद यहां के एक विश्वविद्यालय ने कहा है कि वह महिलाओं के लिए एक ड्राइविंग स्कूल खोलेगा।

महिला विश्वविद्यालय ने कल कहा, प्रिंसेज नूरा यूनिवर्सिटी संबंधित प्रशासन के सहयोग से ड्राइविंग स्कूल स्थापित करने की योजना बना रहा है।  

उसने कहा कि शाह सलमान की ओर से महिलाओं को वाहन चलाने की इजाजत दिए जाने के बाद यह इस तरह का पहला ऐलान है। सऊदी अरब ने मंगलवार को कहा कि वह नए शाही फरमान के तहत महिलाओं को वाहन चलाने की इजाजत देने का फैसला अगले साल जून से लागू होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »