27 Apr 2024, 01:51:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया की मस्जिद में आत्मघाती हमले में पांच लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2017 5:59PM | Updated Date: Sep 27 2017 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानो। उत्तर पूर्वी नाइजीरिया की एक मस्जिद में एक आत्मघाती महिला हमलावर के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हमले के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। बताया कि धमाका मैदुगुरी से 90 किलोमीटर दूर दिक्वा शहर की एक मस्जिद में स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे हुआ। जिहादियों के खिलाफ नाइजीरियाई सेना के साथ लड़ रहे स्थानीय मिलिशिया के एक नेता इब्राहिम लिमैन ने कहा कि एक महिला हमलावर ने सुबह की नमाज के समय मस्जिद में हमला किया। हमले में पांच नमाजी मारे गए।
 
उन्होंने बताया कि हमले में तीन अन्य नमाजी घायल हो गए। उन्होंने इस हमले के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया, जो ऐसे हमले करता है। एक अन्य मिलिशिया नेता उमर अरी ने भी लिमैन की बात की पुष्टि की। अरी ने बताया कि सैनिकों ने शहर में एक अन्य आत्मघाती महिला हमलावर को तलाशी के लिए रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »