27 Apr 2024, 04:19:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में जहाज दुर्घटनाग्रस्त 90 लोग लापता, आठ की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 6:51PM | Updated Date: Sep 22 2017 6:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया में एक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कम से कम आठ प्रवासी डूब गए और तकरीबन 90 लोग लापता है। आठ शव बरामद कर लिए गए है। लीबिया की नौसेना ने कहा कि त्रिपोली के पश्चिमी शहर सबराथा तट के पास यह जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अवैध रूप से यूरोप जाने के लिए इस जगह का इस्तेमाल होता है। हादसे में मरे आठ लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। लापता लोगों की तलाश की कोशिशें जारी है। पिछले साल 2016 में भी लीबिया के तट के पास एक जहाज के डूब जाने से 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे। लगभग 50 प्रवासियों को डूबने से बचा भी लिया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »