26 Apr 2024, 08:08:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या के राष्ट्रपति ने की सुप्रीम कोर्ट की आलोचना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2017 9:07PM | Updated Date: Sep 21 2017 9:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। केन्या के राष्ट्रपति उहरू केन्याता ने राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत को रद्द करने के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी आलोचना की है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आठ अगस्त को हुए राष्ट्रपति चुनाव में प्रक्रिया संबंधी अनियमितताओं के आरोप में केन्याता की जीत को रद्द करने के अपने फैसले की विस्तार से व्याख्या की थी। केन्याता ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में स्थानीय किस्वाहिली भाषा में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चार लोगों की ओर से तख्तापलट की कोशिश की गई है। केन्याई राष्ट्रपति ने कहा कि कई अन्य बातों का उल्लेख करते हुए सुप्रीम कोर्ट की आलोचना की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »