27 Apr 2024, 05:26:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्‍कूली लड़कियों को सेक्‍स स्‍लेव बनाता है तानाशाह किम जोंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2017 1:45PM | Updated Date: Sep 21 2017 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उत्तर कोरिया के तानाशाह से जुड़ी अजीबो-गरीब बातें अक्सर सामने आती रहती है, लेकिन इस बार जो सच सामने आया है वे बेहद ही खौफनाक है। कुछ वर्ष पहले ही उत्तर कोरिया छोड़कर साउथ कोरिया जा चुकी महिला ने एक भयानक अनुभव साझा किया है। इस महिला ने बताया कि किस तरह किम-जोंग सत्ता में लोगों को मार दिया जाता है।इतना ही नहीं किम-जोंग लड़कियों को सेक्स स्लेव बना कर रखता है।

महिला के मुताबिक, ‘स्कूल में पढ़ रही लड़कियों में से सबसे खूबसूरत को घसीटकर किम के पास ले जाया जाता है और उसे यह भी सिखाया जाता है कि किम को कैसे 'खुश' रखना है। अगर लड़की से कोई भी गलती हुई तो वह दिन इस दुनिया में उसका आखिरी दिन होता है।’

26 वर्षीय योन लिम ने बताया कि उसे बचपन से सिखाया गया था कि किम जोंग के किसी भी फैसले पर सवाल नहीं करना है। सुरक्षा के कारणों से नाम बदलकर कहा कि  11 म्यूजिशंस की एक साथ हत्या को देखकर इतना डर गईं थीं कि साल 2015 में वह अपने भाई और मां के साथ दक्षिण कोरिया भाग आईं। 

लिम ने बताया कि इन म्यूजिशंस की हत्या को देखने के लिए 10 हजार लोगों को इक्ट्ठा किया गया था। म्यूजिशंस पर पोर्न मूवी बनाने का आरोप लगा था। लिम ने बताया कि म्यूजिशंस को बाहर लाया गया, उनके मुंह बंद कर दिए ताकि वे शोर न मचा सके। उन म्यूजिशंस को कोड़े मारते हुए ऐंटी-एयरक्राफ्ट गन्स (विमानों पर हमला करने वाली बंदूकें) के पास ले जाया गया। उस सभी दिन 10000 लोगों को आदेश दिया गया था कि उन्हें यह हत्या देखनी है। महिला का कहना है कि वे उन पीड़ितों से 200 मीटर की दूरी पर खड़ी थी।

महिला ने बताया, ‘कुछ देर बाद आवाज आई बंदूके चली। बंदूक चलने के बाद म्यूजिशंस अचानक गायब हो गए। उनका शरीर जलकर टुकड़ों में बंट चुका था, वे पूरी तरह खत्म हो चुके थे, हर तरफ सिर्फ खून और शरीर के चिथड़े उड़ते दिख रहे थे। इसके बाद सेना के टैंक आए और उन चिथड़ों को कुचलते हुए आगे चले गए।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »