26 Apr 2024, 14:48:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यह शख्स ने की 58 साल की उम्र में 120 शादियां, 28 बच्‍चे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2017 3:44PM | Updated Date: Sep 19 2017 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। थाइलैंड में यूं तो बहुविवाह प्रतिबंधित है लेकिन यहां एक शख्स की 120 बीवियां और 28 बच्चे है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इन सभी महिलाओं को एक-दूसरे के बारे में पता है और उन्हें इससे कोई दिक्कत भी नहीं है। तंबन प्रैजर्ट नाम का यह शख्स थाइलैंड के नकोन नायोक प्रांत के फ्रॉमनी जिले का प्रमुख है, जो कि राजधानी बैंकॉक से करीब 90 किलोमीटर दूर है। इस शख्स को यह मानना पड़ा कि उसने अवैध तौर पर 100 से ज्यादा शादियां की है।  58 साल का यह स्थानीय नेता एक कंस्ट्रक्शन बिजनेस का भी मालिक है। तंबन ने मीडिया को अपने घर पर बुलाया ताकि अपने परिवार के बारे में बता सके। 
 
जब मीडिया ने उसकी 100 से ज्यादा पत्नियों की खबरों का सच पूछा तो तंबन ने कहा कि 'हां, मेरी 120 बीवियां और 28 बेटे-बेटियां है। बताया कि जब वह 17 साल का था तब उसकी पहली शादी हुई थी। उसकी पहली बीवी उससे 2 साल छोटी थी और दोनों के 3 बच्चे हुए। इसके बाद उसने कई माहिलाओं से शादियां की। जानकारी के मुताबिक तंबन ने जब अपना कंस्ट्रक्शन बिजनेस शुरू किया, तो उन्हें एक अजीब सी आदत ने घेर लिया। इस आदत के अंतर्गत वह जहां भी घर बनाते, वहां नई पत्नी के साथ जाते थे। यही नहीं वह जब भी किसी नई युवती से शादी रचाते तो इसकी जानकारी अपनी अन्य पत्नियों को भी देते। बताया गया कि उनकी 22 पत्नियां फ्रॉमनी जिले में उनके घर के आसपास ही रहती है, जबकि बाकी थाईलैंड की दूसरी जगहों पर रहती है। उन्होंने अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा किया, यहां तक कि जिन बीवियों के अपने घर नहीं थे उन्हें घर भी बनवा कर दिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »