26 Apr 2024, 09:27:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इवांका ट्रंप ने की सुषमा की तारीफ, बताया करिश्माई विदेश मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2017 12:29PM | Updated Date: Sep 19 2017 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी एवं सलाहकार इवांका ट्रंप ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र से इतर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इंवाका ने सुषमा स्वराज को करिश्माई विदेश मंत्री बताया।उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मैं लंबे समय से भारत की कुशल एवं करिश्माई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का सम्मान करती हूं।उनसे मिलना सम्मान की बात है।भारत में नवंबर में वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने जा रहीं इवांका ने दोनों देशों में महिला उद्यमिता एवं कार्यबल विकास पर चर्चा की।
 
भारत और अमेरिका 28 से 30 नवंबर तक हैदराबाद में जीईएस की सह-मेजबानी करेंगे।जीईएस विश्वभर में उभरते उद्यमियों, निवेशकों और व्यापारिक नेताओं की वार्षिक सभा है। इवांका ने बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, 'हमने अमेरिका और भारत में महिलाओं की उद्यमिता, आगामी जीईएस 2017 और कार्यबल विकास पर चर्चा की।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »