26 Apr 2024, 22:14:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने तिब्बत होकर नेपाल तक जाने वाला राजमार्ग खोला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2017 7:08PM | Updated Date: Sep 18 2017 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने तिब्बत से होकर नेपाल सीमा तक जाने वाला एक रणनीतिक राजमार्ग खोल दिया है जिसका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। मीडिया की एक खबर के अनुसार, इस कदम के बारे में चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि इससे बीजिंग दक्षिण एशिया में प्रवेश करने में सक्षम होगा। तिब्बत में शिगेज हवाईअड्डे और शिगेज शहर के मध्य 40.4 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग को आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को लोगों के लिए खोल दिया गया। 

इस राजमार्ग का छोटा भाग इसे नेपाल सीमा से जोड़ता है। यह राजमार्ग नागरिक और सैन्य उद्देश्य से इस्तेमाल होने वाले हवाईअड्डे और तिब्बत के दूसरे सबसे बड़े शहर के बीच दूरी को आधा घंटा कम करेंगा। इससे चीन दक्षिण एशिया में व्यापार और रक्षा के संदर्भ में अपनी पहुंच बढ़ा सकेगा। भौगोलिक रूप से दक्षिण एशिया तक सड़क या रेल संपर्क का कोई भी विस्तार भारत, भूटान और बांग्लादेश से होकर जाएंगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »