27 Apr 2024, 04:03:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US में भारतीय मूल के डॉक्टर की मौत, मरीज ने ही मारा चाकू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2017 3:45PM | Updated Date: Sep 15 2017 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। अमेरिका की केंसास सिटी में भारतीय मूल के डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई । 57 वर्षीय अच्युता रेड्डी मनोचिकित्सक थे और तेलंगाना के नालगोंडा जिले से ताल्लुक रखते थे। अमेरीकी पुलिस ने इस मामले में एक 21 साल के उमर राशिद नामक युवक को गिरफ्तार किया है। हत्या के मकसद के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी डॉ रेड्डी का मरीज था। उसे विचिटा शहर स्थित कंट्री क्लब से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम 7 बजकर 22 मिनट पर मर्डर के बारे में कॉल करके जानकारी दी गई। 
 
कॉल हॉलिस्टिक साइकायट्रिक सर्विसेज के मैनेजर ने की थी। पुलिस के मुताबिक क्लिनिक के मैनेजर ने एक युवक को डॉ रेड्डी पर हमला करते हुए देखा। डॉक्टर क्लिनिक से भागने में कामयाब रहे लेकिन आरोपी ने उन्हें पकड़ लिया और उन पर चाकू से दोबारा हमला किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां डॉक्टर का शव पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक अच्युता रेड्डी ने हैदराबाद से ही अपनी MBBS 1986 में पूरी की जिसके बाद वह 1989 में अमेरि‍का में ही शिफ्ट हो गए थे। रेड्डी वहां पर हॉलिस्टिक सर्विस के नाम से अपना क्लिनिक चलाते थे। डॉ. रेड्डी के परिवार में उनके अलावा उनकी पत्नी, बीना रेड्डी और तीन बच्चे राधा, लक्ष्मी और विष्णु है। परिवार के साथ उनके माता-पिता भी रहते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »