09 May 2024, 01:52:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी के एयरपोर्ट पर आंसू गैस, सांस लेने में दिक्‍कत, कई लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2017 8:45PM | Updated Date: Sep 11 2017 8:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर कैमिकल अटैक की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट के चेक इन काउंटर्स पर एक शख्स ने आंसू गैस से हमला किया जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और लोगों की आंखों में भी जलन हो रही है। इस हमले में कई लोग घायल हुए है। इनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

ये घटना स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पास हुई। एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक एक शख्स भीड़-भाड़ वाले इलाके में घुस आया और एक मशीन से केमिकल स्प्रे करने लगा। इससे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर को गिरफ्तार किया गया है या नहीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »