26 Apr 2024, 16:13:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में 8.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2017 11:54AM | Updated Date: Sep 8 2017 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। दक्षिण मैक्सिको के तट पर आज 8 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए जिससे इमारतें हिलने लगी और राजधानी तक में लोग घबरा कर सडकों पर उतर आए। जोरदार भूकंप के बाद अब सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।समुद्र तट के किनारे रह रहे लोगों को दूर रहने की सलाह दी  गई  है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 8.0 थी और इसका केंद्र दक्षिण चियापास राज्य में तापाचुला से 165 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से 35 किलोमीटर नीचे थी।
 
अमेरिका सूनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप से कई मध्य अमेरिका देशों में सूनामी आने का खतरा है जिनमें ग्वाटेमाला की प्रशांत तटरेखा, होंडुरास, मैक्सिको, अल सल्वाडोर और कोस्टा रिका शामिल हैं। उसने कहा कि हवाई, गुआम और अन्य प्रशांत द्वीपों के लिए खतरे का आकलन किया जा रहा है। भूकंप के झटके मैक्सिको सिटी तक महसूस किए गए जिससे डरे लोग अंधेरे में सडकों पर एकत्रित हो गए, उन्हें डर था कि इमारतें गिर जाएंगी।
 
सुनामी का अलर्ट भी जारी
सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने सुनामी का अलर्ट जारी किया है। सेंटर के मुताबिक, कोस्टल इलाकों में तीन घंटे के अंदर सुनामी की लहरें उठ सकती हैं। सेंटर के मुताबिक, मेक्सको, ग्वाटेमाला, पनामा, अल सल्वाडोर, कोस्टारिका, निकारागुहा, होंडारस और इक्वाडोर के कोस्ट पर इनके उठने का खतरा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »