27 Apr 2024, 05:28:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में मानसून की बारिश से 164 लोगों की मौत,167 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2017 4:46PM | Updated Date: Sep 7 2017 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में चालू मानसून सत्र के दौरान मूसलाधार बारिश और इसके बाद बाढ़ आने से 39 बच्चों समेत कुल 164 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण सैकड़ों लोग बेघर हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और प्रांतीय सरकार के बचाव दल बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्यों में जुटे है। एनडीएमए ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण सिंध और पंजाब प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है और मानसून सत्र के बाद इन दोनों प्रांतों में 38-38 लोगों की मौत हुई है। 
 
एनडीएमए के बयान में कहा गया है कि 26 जून से छह सितंबर तक कुल 164 लोगों की मौत होने की सूचना है, जिनमें 39 बच्चे शामिल है। इसके अलावा बारिश संबंधी दुर्घटनाओं में 167 लोग घायल हुए है और 440 घर तबाह हो गए है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में मानसून हर साल जून माह में आता है और आम तौर पर यह सितंबर तक समाप्त हो जाता है। इस अवधि के दौरान यहां जोरदार बारिश होती है जिससे अनेक इलाके बाढ़ की चपेट में आ जाते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »