26 Apr 2024, 06:13:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस आम आदमी से शादी करेंगी जापान की राजकुमारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2017 1:37PM | Updated Date: Sep 4 2017 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जापान की राजकुमारी माको ने आम युवक से अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है। लेकिन, इसके साथ ही उन्हें इसके लिए बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी है। जापान उन्होंने के लिए अपना शाही दर्जा गंवा दिया है। 

जापान के राजवंश में नियम है, जो भी शाही कानून का उल्लंघन करेगा, उसे अपना शाही दर्जा गंवाना पड़ेगा। जापान के पुरुष सत्तात्मक राजवंश में राजकुमारी किसी आम इंसान से शादी नहीं कर सकती है। 
 
यही वजह है कि राजकुमारी माको को आम युवक से सगाई की कीमत शाही दर्जा गंवाकर अदा करनी पड़ी है। लेकिन, बावजूद इसके राजकुमारी माको बेहद खुश हैं। उन्हें इस बात की तसल्ली है कि उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिल गया है। 
 
राजकुमारी माको को इस बात का अहसास बहुत पहले से था। उनका कहना है कि 'मुझे बचपन से पता थी कि जब मैं विवाह करूंगी तो अपना शाही दर्जा गंवाना पड़ेगा। शाही परिवार के सदस्य के रूप में मैंने हमेशा अपने दायित्वों सही से पालन किया है। आगे मैं अपनी लाइफ को एंज्वॉय करूंगी।' 
 
बता दें कि राजकुमारी माको का मंगेतर लॉ कंपनी में काम करने वाले 25 वर्षीय केई कोमुरो है। उसने ही 3 साल पहले राजकुमारी को शादी का ऑफर दिया था। इम्पीरियल हाऊसहोल्ड एजेंसी के अधिकारी के मुताबिक दोनों का विवाह 2018 में संपऩ्न होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »