26 Apr 2024, 22:30:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकवाद के खिलाफ लड़ना फ्रांस की शीर्ष प्राथमिकता: फ्रांसीसी राष्ट्रपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2017 5:17PM | Updated Date: Aug 30 2017 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने विदेश नीति से संबंधित अपने एक महत्वपूर्ण भाषण में कहा कि इस्लामी आतंकवाद से लड़ना फ्रांस की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने फ्रांस को अस्थिर तेजी से ध्रुवीकृत होती दुनिया में एक अहम शक्ति बनाने का संकल्प लिया। मैक्रों ने पेरिस में जमा हुए करीब 200 फ्रांसीसी राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने का मतलब है कि इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ लड़ना हमारी पहली प्राथमिकता है। 2015 की शुरूआत से फ्रांस में कई आतंकी हमले हुए है जिनमें 230 से अधिक लोग मारे गए है जिससे फ्रांस पश्चिमी यूरोप में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। उन्होंने फ्रांस के लोगों की सुरक्षा को देश के कूटनीतिक प्रयासों का मूल उद्देश्य बताया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »