26 Apr 2024, 05:36:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको के पुस्तकालय में गोलीबारी दो लोगों की मौत, चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 3:38PM | Updated Date: Aug 29 2017 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के न्यू मेक्सिको प्रांत स्थित क्लोविस शहर के एक पुस्तकालय में गोलीबारी दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। शहर के अग्निशमन प्रमुख माइकल नोलेन ने बताया कि इस मामले में अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना सोमवार शाम लगभग चार बजे की है। क्लोविस की जनसंख्या लगभग 40 हजार है और यह कैनन वायु सेना अड्डे के पास है।
 
 चश्मदीदों ने बताया कि पुस्तकालय में एक व्यक्ति घुसा और उसने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। लोग जब तक कुछ समझ पाते, छह लोगों को गोली लग गई। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बताया कि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए हवाई एंबुलेंस के जरिए टेक्सास के लुबोक भेजा गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »