27 Apr 2024, 08:58:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं है, फ्रांस राष्‍ट्रपति के मेकअप का खर्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2017 4:18PM | Updated Date: Aug 27 2017 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस के राष्‍ट्रपति बने एमानुएल मैक्रॉन को अभी राष्ट्रपति बने महज तीन महीने ही हुए है और वो अभी से आलोचना का शिकार होने लगे है। इसके पीछे वजह है उनका मेकअप जिसके लिए उन्‍होंने अपने कार्यकाल के तीन महीने में ही 26,000 यूरो यानि करीब 20 लाख रूपए खर्च कर दिए है। इस खुलासे के सामने आने के बाद एमानुएल के ऑफिस ने भी इस बात को स्वीकार किया है। उनका इस तरह जनता का पैसा खर्च करना आम लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने राष्ट्रपति की आलोचना करना शुरू कर दी।

इसी मैगजीन ने एक और खुलासा करते हुए बताया कि एमानुएल मैक्रॉन का मेकअप पर किया गया खर्चा पिछले राष्ट्रपति ओलांद के मुकाबले कम है। मैक्रों से पहले राष्ट्रपति रहे फ्रांस्वा ओलांद का तीन महीनों के मेकअप का बिल करीब 22 लाख रुपए था। उन्होंने फुल टाइम कर्मचारी को 10,000 यूरो मासिक भुगतान किया था। वहीं पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने मैकअप पर एक महीने में ही 6 लाख खर्च किए थे। एमानुएल मैक्रॉन के ऑफिस ने मेकअप पर किए गए खर्चे की बात स्वीकार की है। उनकी तरफ से स्टेटमेंट दिया गया कि वो इसका कोई सस्ता विकल्प ढूंढ रहे है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »