27 Apr 2024, 08:30:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक अदालत ने जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला किया रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2017 3:47PM | Updated Date: Aug 27 2017 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रावलपिंडी की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में मुक्त कर दिया है। पाकिस्तानी रिपोर्ट में बताया गया है कि जवाबदेही अदालत के जज खालिद महमूद रान्झा ने अपने फैसले में जरदारी पर 19 वर्ष पहले लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त कर दिया है। जरदारी तथा उनकी दिवंगत पत्नी और पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
 
जरदारी के वकील फारुक एच नाइक ने बताया कि यह मामला 1999 में शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि तब से राष्ट्रीय जवाबदेही के छह चेयरमैन सेवानिवृत्त हो चुके है। इसके अलावा छह महाधिवक्ता को बदला गया कई विशेष वकीलों की नियुक्ति की गई है। इस मामले में 40 गवाहों की पेशी हुई लेकिन जरदारी के खिलाफ किसी ने प्रत्यक्ष रूप से आरोप नहीं लगाए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »