26 Apr 2024, 22:35:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्‍तर कोरिया ने दागी तीन मिसाइलें, अमेरिका ने बताया सभी हुई फेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2017 4:09PM | Updated Date: Aug 26 2017 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। उत्‍तर कोरिया ने शनिवार सुबह कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में तीन मिसाइलें दागी है। यह जानकारी अमरीकी सैन्‍य अधिकारियों ने दी है। वहीं अमेरिका के हवाई स्थित पैसेफिक कमांड ने कहा कि पहला और तीसरा मिसाइल प्रक्षेपण में ही फेल हो गया, जबकि दूसरा मिसाइल छोड़ने के तुरंत बाद फट गया। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए इस संकेत के बावजूद ये परीक्षण किए गए कि प्योंगयांग के लगातार बढ़ रहे परमाणु हथियार कार्यक्रमों को रोकने के लिए समझौता किया जा सकता है। 
 
सोल के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि मिसाइलों को उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से दागा गया है। यह लगभग 250 किलोमीटर तक उड़ा जेसीएस ने कहा कि दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाएं प्रक्षेपण का विश्‍लेषण कर रही है। बता दें कि इस प्रक्षेपण से कुछ ही सप्ताह पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिका को गुआम की ओर मिसाइलें दागने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच गतिरोध की स्थिति पैदा हो गई थी। उत्तर कोरिया ने जुलाई में दो अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया था। विश्‍लेषकों का कहना था कि ये मिसाइलें अमेरिकी मुख्य भूभाग तक पहुंच सकती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »