27 Apr 2024, 06:31:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

व्हाइट हाउस के दौरे पर जाएंगे विवादों में घिरे मलेशिया के प्रधानमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 3:01PM | Updated Date: Aug 24 2017 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालंपुर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक को वाशिंगटन आने का न्योता दिया है। ट्रंप का यह आमंत्रण ऐसे समय पर रजाक को मिला है जब न्याय विभाग भ्रष्टाचार से जुड़े बड़े मामलों में रजाक के खिलाफ जांच कर रहा है।व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार ट्रंप 12 सितंबर को वाशिंगटन में नजीब का स्वागत करेंगे।

यह कदम दक्षिण-पूर्व एशिया में अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगियों में शामिल मलेशिया के साथ संबंधों को मजबूत करेगा। मलेशिया के विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा की पुष्टि की है। नजीब मलेशिया विकास बेरहाद में अरबों का घोटाला करने के आरोपों का सामना कर रहे है। हालांकि प्रधानमंत्री और एमडीबी दोनों ने ही स्वयं को निर्दोष बताया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »