26 Apr 2024, 14:12:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सूअर... तुम अपने देश लौट जाओ, साथ में निकी को भी ले जाओ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 10:29AM | Updated Date: Aug 24 2017 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक भारतवंशी सीईओ राविन गांधी (44) को नस्लीय संदेशों का सामना करना पड़ा। अमेरिका में जन्मे गांधी जीएमएम नॉनस्टिक कोटिंग्स के संस्थापक व सीईओ हैं। चार्लाेट्सविले में हुई नस्लीय घटना के बारे में ट्रंप की टिप्पणियों के बाद गांधी ने सीएनबीसी में एक लेख लिखा था, जिसके तुरंत बाद पाठकों ने उन्हें ट्रोलकर भद्दी टिप्पणियां कीं।
 
गांधी ने लिखा था,  ‘मैं ट्रंप के आर्थिक एजेंडे के कुछ पहलुओं की तह में जाने की कोशिश कर रहा था, पर चार्लाेट्सविले की घटना के बाद मैं ट्रंप का बचाव नहीं करूंगा, भले ही चाहे बेरोजगारी एक फीसद रह जाए व जीडीपी सात फीसदी बढ़ जाए। मैं ऐसे राष्ट्रपति का समर्थन नहीं करूंगा, जो उन अमेरिकियों से नफरत करते हैं, जो उनकी तरह नहीं दिखते।’ इस लेख के बाद गांधी के खिलाफ नफरत भरी टिप्पणियां आने लगीं। 
 
सोशल मीडिया पर साझा किए नफरत भरे संदेश
राविन गांधी ने कुछ नफरत भरे संदेशों को यू-ट्यूब, ट्विअर और फेसबुक पर साझा किया है। एक संदेश में एक महिला ने गाली बककर उनसे कहा, ‘सूअर अपनी बकवास लेकर भारत लौट जाओ... तुम्हें अपने साथ आधी बांग्लादेशी निक्की हैली को भी  ले जाना चाहिए..!’ निकी हैली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत हैं। एक अन्य वॉयसमेल में कहा गया कि गांधी अपने देश  को जाकर साफ करे, वहां बहुत गंदगी है। गांधी के मुताबिक यह दुखद हकीकत है कि अमेरिका में नस्लवादियों का  समूह है, जो मुझे दूसरे दर्जे के नागरिक के तौर पर देखता है।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »