27 Apr 2024, 08:05:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सेक्स फेस्टिवल में अधेड़ की मौत, लड़की मिली बेहोश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2017 2:52PM | Updated Date: Aug 23 2017 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इंग्लैंड के केंट शहर में आयोजित सेक्स फेस्टिवल में एक हादसा हो गया है। इस फेस्टिवल में शामिल हुए एक 50 वर्ष के शख्स की मौत हो गई है जबकि 40 वर्ष की एक महिला संदिग्ध रूप में बेहोश पाई गई है। महिला को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया है। 

केंट पुलिस के मुताबिक, दोनों अपने टेंट में ही पड़े हुए थे। जब दोनों दोपहर तक अपने टेंट से बाहर नहीं निकले तो वहां मौजूद पर्यटकों ने इनके टेंट में देखा तो पाया कि वहां मौजूद शख्स की सांसें नहीं चल रही हैं और महिला बेहोश पड़ी है। पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई और दोनों को टैंट से बाहर निकाला गया। 
 
केंट पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में बताया है कि ये दोनों टनब्रिज बेल्स से इस सेक्स फेस्टिवल में आए थे। पुलिस को टेंट से ड्रग्स और एक मांस भुनने वाली मशीन मिली है। पुलिस को शक है कि शख्स ने ड्रग्स का ओवर डोज ले लिया होगा, जिसकी वजह से उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। अभी जब तक लड़की को होश नहीं आ जाता है तब तक ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है। 
 
इंग्लैंड में लंबा वीकेंट था जिसे देखते हुए केंट के हेलेन सोमेली नामक एक शख्स इस सेक्स फेस्टिवल का आयोजन किया था। इस फेस्टिवल को लेकर शहर में अच्छी खासा चर्चा थी। इसको एक एडल्ट प्ले एरिया के तौर पर घोषित किया गया था। जहां सेक्स को लेकर कई तरह की वर्कशॉप की जा रही थी। इसमें हिस्सा लेने भी काफी लोग पहुंचे थे, जंगल में इसके कैंप लगाए गए थे।
 
आयोजकों ने इस कैंप में शामिल होने की फीस 45 हजार रुपए रखी थी। 250 लोगों ने इस फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। ये फेस्टिवल पूरे वीकेंड चला और रविवार को खत्म हो गया। इसके बाद इस हादसे के बारे में पुलिस को पता चला। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »