26 Apr 2024, 18:56:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन ने किया दाउद के 21 उपनाम का खुलासा, पाक में है 3 ठिकाने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2017 11:26PM | Updated Date: Aug 22 2017 11:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की ओर से जारी वित्तीय प्रतिबंध वाली सूची में  भारत का सबसे वांछित आतंकवादी दाउद इब्राहिम एकमात्र 'भारतीय नागरिक' है। इस सूची में माफिया सरगना दाउद के 21 उपनाम भी सूचीबद्ध हैं।

          
दाउद का नाम ब्रिटेन के वित्त विभाग 'कान्सालिडेटेड लिस्ट ऑफ फाइनेंनशियल टार्गेट्स इन द यूके' में है और इसमें पाकिस्तान में उसके तीन दर्ज पते भी हैं जहां वह कथित रूप से रहता है।
 
दाउद के ठिकाने 
लिस्ट के मुताबिक पहला पता हाउस नंबर 37, 30th स्ट्रीट, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी, कराची पाकिस्तान है। दूसरा पता नूराबाद, कराची, पाकिस्तान (पटियाला बंगला) है। तीसरा पता व्हाइट हाउस, सउदी मस्जिद के पास, कराची, पाकिस्तान दिया गया है।
         
रिकार्ड में चौथा पता पिछले साल तक हाउस नम्बर 29, मरगल्ला रोड, एफ 6-2 स्ट्रीट नम्बर 22, कराची, पाकिस्तान था जो अब रिकार्ड में नहीं है।
         
मुंबई ब्लास्ट का मुख्य आरोपी 
बता दें कि, दाउद 1993 मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी है जिसमें करीब 260 लोग मारे गए थे जबकी 700 से अधिक घायल हो गए थे। इन ब्लास्ट के बाद वह देश से भाग गया था। माना जाता है कि वह पाक में छुपा हुआ है। लेकिन पाकिस्तान देश में उसके मौजूद होने से लगातार इनकार करता है।
         
भारतीय नागरिकता
रिकार्ड में उसका जन्मस्थान महाराष्ट्र के रत्नागिरि के खेर में दर्ज है और उसकी नागरिकता भारतीय बताई गई है। लिस्ट में इसमें उसके इंडियन पासपोर्ट का भी जिक्र है, जिसे बाद में भारत सरकार ने रद्द कर दिया था।
 
ग्लोबल टेररिस्ट घोषित 
दाऊद के पिता का नाम शेख इब्राहिम अली कास्कर, माता का नाम अमीना बी और पत्नी का नाम मेहजबीन शेख दर्ज है। अमेरिका ने 2003 में इसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया था।
 
ये है दाउद के 21 उपनाम         
दाउद द्वारा इस्तेमाल किए गए 21 उपनाम भी दर्ज हैं जिसमें अब्दुल, शेख, इस्माईलअ अब्दुल अजीज, अब्दुल हमीदअ अब्दुल रहमान, शेख, मोहम्मद, इस्माईलअ अनीस, इब्राहिम, शेख, मोहम्मदअ भाई, बड़ाअ भाई, दाउदअ भाई, इकबाल दिलीप, अजीजअ इब्राहिम, दाउदअ फारूकी, अनीसअ इब्राहिम, दाउद, हसन, शेखअ कासकर, दौद, हसन, शेख, इब्राहिम, मेमनअ कासकर, दाउद, हसन, इब्राहिमअ मेमन, दाउद, इब्राहिमअ साबरी, दाउदअ साहब, हाजीअ और सेठ, बड़ा शामिल हैं।
         
ये भी है लिस्ट में 
वित्तीय प्रतिबंध वाली सूची में लिट्टे, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठन भी शामिल हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »