27 Apr 2024, 06:38:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्लोरिडा में गोलीबारी में पुलिसकर्मी की मौत, तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 3:15PM | Updated Date: Aug 19 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किस्सिम्मी। फ्लोरिडा के किस्सिम्मी और जैक्सनविल में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मध्य फ्लोरिडा के किस्सिम्मी में संदिग्ध लोगों की जांच करते समय हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन संदिग्ध हिरासत में है और चौथे की तलाश की जा रही है। 

इस बीच जैक्सनविल में भी गोलीबारी के दौरान दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। किस्सिम्मी पुलिस प्रमुख जेफ ओ डेल ने बताया कि ड्रग गतिविधियों के लिए पहचाने जाने वाले शहर के एक इलाके में संदिग्धों की जांच के दौरान किस्सिम्मी पुलिस अधिकारी सैम हावर्ड और मैथ्यू बैक्सटर को गोली लगी और उन्हें जवाबी गोलीबारी करने का मौका भी नहीं मिला। घात लगाकर हमला करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी लेकिन जांच इसी ओर इशारा कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »