26 Apr 2024, 22:02:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

UAE में कार हादसे में भाजपा नेत्री की मौत, केरल से लड़ा था चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 7:20PM | Updated Date: Aug 17 2017 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई/नई दिल्ली। UAE में भाजपा की एक महिला नेता की कार हादसे में मौत हो गई है। महिला का नाम सुनीता प्रशांत (40) है। वो केरल की रहने वाली थीं। सुनीता 2011में भाजपा के टिकट पर केरल की उदमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी थी। 

 
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केरल भाजपा अध्यक्ष राजशेखरन ने सुनीता की फोटो ट्वीट करते हुए उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है। सुनीता पिछले पांच साल से UAE में रह रही थीं। वो यहां बतौर ब्यूटिशियन काम कर रही थीं। 
 
कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट के अनुसार शारजाह में चलती कार से गिरने से सुनीता की मौत हो गई। 'खलीज' टाइम्स ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि हादसे के दौरान सुनीता का सिर एक खंबे से जा टकराया। इसके तुरंत बाद सुनीता की मौत हो गई। 
 
पार्षद रह चुकी है सुनीता
सारजाह गणेश अरमंगणम में भारतीय पीपुल्स फोरम के अध्यक्ष ने कहा कि सुनीता कासरगोड नगरपालिका में भाजपा की पार्षद थी ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »