26 Apr 2024, 22:25:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्लादेश में बाढ़ से 13 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2017 12:07PM | Updated Date: Aug 14 2017 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। लगातार हो रही बारिश की वजह से आई बाढ़ के कारण बांग्लादेश में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और लगभग दर्जन भर जिलों में हजारों लोग फंसे हुए हैं। उपरी इलाकों से लगातार जल का प्रवाह होने की वजह से उत्तरी बांग्लादेश के कम से कम 10 जिलों में बाढ़ का पानी घुस गया है । अब बाढ़ देश के मध्य क्षेत्र की ओर फैल रही है।

बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी केंद्र ने अनुमान लगाया है कि अगर अगस्त के अंत तक और अधिक बारिश होती है तो कम से कम 25 जिले बाढ़ से प्रभावित होंगे। आपदा प्रबंधन विभाग के महानिदेशक रियाज अहमद को यह कहते हुए उद्धृत किया है, हम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।   बाढ़ के पानी में डूबने से दिनाजपुर में कम से कम सात लोगों और कुरीग्राम में छह अन्य लोगों की मौत हो गई।कुरीग्राम में करीब 60,000 परिवार और नीलफमरी में करीब 400 परिवार बाढ़ में फंसे हुए हैं।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »