26 Apr 2024, 10:43:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गाजा पट्टी में दागे रॉकेट, इजरायल बमबारी में तीन लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2017 2:58PM | Updated Date: Aug 9 2017 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजा सिटी। गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर इजराइली बमबारी में तीन लोग घायल हो गए है। इनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलिस्तीनी सुरक्षा एवं चिकित्सा सेवा ने यहूदी राष्ट्र में रॉकेट हमले के कई घंटे बाद यह जानकारी दी। सुरक्षा सूत्रों ने एएफपी को बताया कि इजराइल के युद्धक विमान ने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिसके कारण काफी नुकसान हुआ।
 
गाजा सिटी में शिफा अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हमले में घायल तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है। इनमें से 26 साल के एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। इजराइल की सेना ने हमले की पुष्टि की है और कहा है कि उन्होंने कुछ घंटे पहले गाजा से दागे गए रॉकेट के बदले यह हमला किया है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि उस दुर्घटना में कोई नुकसान अथवा क्षति नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि इजराइल और इस्लामी चरमपंथी हमास के बीच गाजा के लिए 2008 से अभी तक कुल तीन जंग हो चुकी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »