26 Apr 2024, 15:10:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में 20 साल में पहली बार कोई हिंदू बना मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 11:33AM | Updated Date: Aug 5 2017 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी के कैबिनेट ने शुक्रवार को शपथ ली और इस बार कैबिनेट में हिंदू सांसद दर्शन लाल को भी शामिल किया गया। 

दर्शन लाल पाकिस्तान सरकार में पिछले 2 दशक से ज्यादा समय में शामिल किए जाने वाले पहले हिंदू हैं। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 47 सांसदों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई, इनमें से 19 राज्यमंत्री हैं।
 
65 वर्षीय लाल पेशे से डॉक्टर हैं और फिलहाल सिंध प्रांत में मीरपुर मथेलो शहर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। साल 2013 में वह PML-N पार्टी की टिकट पर माइनॉरिटी कोटे से दूसरी बार सांसद चुने गए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »